रविवार, 6 नवंबर 2016

Jio के इस ऐप पर हैं 6000 से ज्यादा मूवी, बिना डाटा ON किए देखें कभी भी



बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन और 4G इंटरनेट स्पीड ने यूजर्स के मूवी एक्सपीरियंस को बेहतर बना दिया है। यानी यूजर अब कभी भी और कहीं भी अपनी मनपसंद मूवी को देख सकता है। प्ले स्टोर पर ऑनलाइन मूवी देखने के लिए कई ऐप्स मौजूद है, लेकिन सभी पर आपको मनचाही या लेटेस्ट मूवी नहीं मिलतीं। ऐसे में यूजर्स के लिए JioCinema ऐप बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर एक लाख से ज्यादा घंटे के वीडियो मौजूद हैं। जिन्हें ऑफ लाइन मोड में कभी भी देखा जा सकता है।  पर जानिए ऐप से जुड़े फीचर्स के बारे में...

√√√√वॉच लेटर फीचर :

ये एक डाउनलोडिंग फीचर है, जिसकी मदद से यूजर किसी मूवी या शोज वॉच लेटर लिस्ट में डाल सकता है। इस फीचर से वीडियो टेम्पररी तौर पर सेव हो जाता है। जिसे बाद में ऐप पर कभी भी बिना डाटा ऑन किए देखा जा सकता है। इस फीचर का फायदा ये होता है कि यदि यूजर किसी मूवी को टुकड़ों में देख सकता है।

√√√√एक लाख घंटे के वीडियो मौजूद :

JioCinema ऐप को रिलायंस जिओ डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है। यहां पर 1 लाख से भी ज्यादा घंटे के वीडियो मौजूद हैं। अगर हम एक लाख घंटे को 2.5 घंटे की फिल्म में डिवाइड करें तो 40 हजार फिल्में हो जाती हैं। कंपनी के मुताबिक यहां पर 6 हजार से ज्यादा मूवी मौजूद हैं। इसकाे साथ टीवी शोज, म्यूजिक वीडियो, शॉर्ट वीडियो, मूवी ट्रेलर की भी कैटेगरी हैं।


√√√√सभी फोन के साथ कम्फर्टेबल :

ऐसे यूजर्स जिनके पास 4G स्मार्टफोन या फिर जिओ सिम नहीं है, वो भी इस ऐप का फायदा ले सकते हैं। दरअसल, ये ऐप सभी तरह के स्मार्टफोन के लिए कम्फर्टेबल है। इसकाे लिए स्मार्टफोन में कम से कम एंड्रॉइड का वर्जन 4.3 जैली बीन होना चाहिए। इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर JioCinema ऐप से मूवीज का मजा लिया जा सकता है।

√√√√HD मूवीज और शोज :


JioCinema ऐप की सबसे अच्छी बात ये है कि यहां पर सभी मूवी और TV शोज HD फॉर्मेट में दिए गए हैं। यानी यूजर को बेहतर वीडियो और साउंड क्वालिटी का एक्सपीरियंस मिलेगा। यूजर यहां पर वो TV शोज भी देख सकता है जो उसने हाल ही में मिस कर दिए हैं।


√√√√ऐड लैस ऐप :

ऐप की एक अन्य बेस्ट क्वालिटी है कि यहां पर यूजर को ऐड फ्री वीडियो एक्सपीरियंस मिलेगा। यानी वीडियो के दौरान किसी तरह का विज्ञापन आपको परेशान नहीं करेगा। साथ ही, कंपनी का ऐसा कहना है कि वीडियो प्ले होने के बाद बफरिंग नहीं करेगा। यूजर को जिस तरह की इंटरनेट स्पीड मिलेगा वीडियो की क्वालिटी उसके हिसाब से एडजेस्ट हो जाएगी।

√√√√प्रीमियम मूवीज कलेक्शन :

यूजर के लिए यहां पर प्रीमियम मूवीज कलेक्शन भी दिया गया है। इनमें बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों मूवीज शामिल हैं। इस कैटेगरी में ज्यादातर लेटेस्ट मूवीज शामिल हैं। यानी यूजर ऐप पर नई फिल्मों का मजा ले सकता है।

√√√√स्मार्ट फीचर्स और कंट्रोलर :

Search : मूवी, सीरियल, ट्रेलर या अन्य वीडियो को यहां से आसानी से सर्च कर सकते हैं।
Dock Player : यूजर वीडियो प्ले करने के साथ ऐप पर अन्य वीडियो सर्च कर सकता है, पहला वीडियो चलता रहेगा।
Resume Watching : यदि किसी वीडियो को बीच में ही रोक दिया है तब उसे वहीं से प्ले कर सकते हैं जहां पर छोड़ा था।
डाउनलोड टाइम:-
अगर आप डाउनलोड करना चाहते हो तो डाउनलोड का टाइम भी फिक्स कर सकते हो.आप रात को आराम से सो जाओ सुबह तक आपकी मूवी डाउनलोड हो जायेगी.डाउनलोड करने के लिए happy hours यानि 2am से 5am का टाइम choose करे.ईस दौरान use होने वाला डाटा लिमिट में नही आता.मतलब आपको जियो जो 1gp डाटा रोज देती है उसका उसे नही होता happy hours में
√√ऐप कॉन्फिग्रेशन :

JioCinema ऐप को 5 करोड़ से ज्यादा बार इन्स्टॉल किया जा चुका है। इसका मौजूद वर्जन 1.2.8 है। इसे एंड्रॉइड के वर्जन 4.3 जैली बीन और उससे अधिक पर इन्स्टॉल किया जा सकता है।
मार्च 2017 तक चलेगा रिलायंस का Jio offer



रिलायंस जियो के उपभोक्ता अब वेलकम ऑफर के अंतर्गत 31 दिसंबर की बजाए मार्च 2017 तक फ्री सर्विस का आनंद ले सकेंगे। कंपनी इस बारे में पहले ही संकेत दे चुकी है कि इस ऑफर को बढ़ाया जा सकता है। लेकिन जियो के वॉयस कालिंग के मुद्दे पर कोई सुधार होता नज़र नहीं आ रहा है।

√पहला कारण, उपभोक्ताओं का बढ़नाः

कम्पनी का लक्ष्य करीब 100 मिलियन उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ना है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, अब तक 25 मिलियन खपतकार जुड़ चुके हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वेलकम ऑफर मार्च 2017 तक चलाया जा सकता है। 16 हज़ार टी.बी. डाटा का इस्तेमाल कर वर्ल्ड रिकार्ड बन गया है। रिलायंस के सामने सबसे बड़ी चुनौती फ़िलहाल टैरिफ प्लान में फ्री वॉयस कालिंग मुहैया करवाना है।

√दूसरा कारण, इंटरकनेक्ट पॉइंट नहीं मिलनाः

दूसरी टेलीकॉम कंपनियां जैसे वोडाफोन, एयरटैल आदि जियो को इंटरकनेक्ट पॉइंट मुहैया करवाने में फेल हो रही है। ऐसे में जियो को अपने नैटवर्क में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जोड़ना है।

√तीसरा कारण, जब तक ग्राहकों को सही सर्विस नहीं मिलेः


4G एल.टी.ई. फ़ोन की कीमत कम होने के साथ ही ज़्यादा लोग इस के वोल्ट स्पोर्ट का लाभ ले सकेंगे। इस लिए यदि जीओ में 100 मिलियन खपतकार होते हैं तो उन का वायस कालिंग प्लान प्रभावी हो सकेगा। कंपनी चाहती है कि जब तक ग्राहक को सही सेवा नहीं मिले और वह संतुष्ट नहीं हो जाए, उन से चार्ज लेना गलत होगा।