रविवार, 25 अगस्त 2019

अनचाहे बालों(unwanted hair) से हमेशा के लिए घरेलू उपाय से छुटकारा पायें

बाल या रोम हर इंसान के शरीर पर होते हैं। इन बालों का काम शरीर की मिट्टी व तापमान से रक्षा करना है, लेकिन सुंदर शरीर पर बहुत ज्यादा अनचाहे बाल किसी के लिए भी परेशानी का कारण बन सकते हैं। इन बालों के कारण शरीर का रंग भी डल दिखने लगता है। इसीलिए चाहे महिलाएं हो या पुरुष सभी अपने शरीर को सुंदर बनाने के लिए अनचाहे बालों(unwanted hair) से मुक्ति चाहते हैं।
शरीर पर अनचाहे बालों(unwanted hair) के कारण-
सभी के शरीर पर बाल होते हैं, लेकिन कुछ लोगों के शरीर पर ये बाल बहुत ज्यादा होते हैं। शरीर पर अनचाहे बाल आने के कारण यहां बताए गए हैं।
- शरीर में हार्मोन बेलेंस न होने के कारण भी अधिक अनचाहे बाल आने की समस्या होती है।
- महिलाओं में एंड्रोजन हार्मोन की वृद्धि।
- पोलिसाइटिक ओवरी सिंड्रोम भी इसका एक कारण हो सकता है।
- एड्रीनल ग्रंथि पर ट्युमर होने पर भी यह समस्या होती है।
- इंसुलिन प्रतिरोध आदि इसके मुख्य कारण हो सकते हैं।

लक्षण-

- चेहरे पर असामान्य रूप से बाल आना।
- थोड़े समय में अचानक शरीर पर बहुत से बाल आ जाना।
- शरीर के बालों में तेजी से वृद्धि।
- आवाज का मोटा होना, मांसपेशियों में परिवर्तन व अनचाहे बालों के साथ ही पिंपल्स निकल आना।

अनचाहे बालों(unwanted hair) से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे
एक चम्मच हल्दी पाउडर, चना दाल पाउडर दोनों को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अनचाहे बालों पर लगाएं। सुखने के बाद रगड़ कर निकाल लें। नियमित रूप से यह काम करने से धीरे-धीरे अनचाहे बाल खत्म हो जाते हैं।